कोरोना काल ने दुनिया को बहुत कुछ सिखाया जिनमें से एक है Work from home. मजबूरी में शुरू हुई पॉलिसी कई बड़ी कंपनियों को अब रास आने लगी है. ऐसी कंपनियां इस पॉलिसी को स्थायी करने की कवायद कर रही हैं. देश की जानी-मानी स्टील कंपनी टाटा स्टील इस महीने Work from anywhere पॉलिसी निकालने वाली है. ये पॉलिसी Work from home से एक कदम आगे होगी. कंपनी के कर्मचारी देश या दुनिया में कहीं से भी काम कर सकेंगे. 32,000 कर्मचारियों वाली कंपनी में कोविड-19 महामारी खत्म होने के बाद भी यह व्यवस्था जारी रहेगी.