आम आदमी पर खुदरा के बाद अब थोक महंगाई दर की पड़ी मार, लगााई 8 साल की सबसे लंबी छलांग

Updated : Apr 15, 2021 16:35
|
Editorji News Desk

कोरोना के कहर के बीच महंगाई की मार ने आम आदमी की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं. मार्च महीने में खुदरा महंगाई दर बढ़ने के बाद अब थोक महंगाई दर लंबी छलांग लगाते हुए 7.39 फीसदी पर पहुंच गयी है. यह बीते 8 साल की सबसे ऊंची छलांग है. फरवरी 2021 में थोक मूल्य सूचकांक 4.17 फीसदी पर था, लेकिन गुरुवार को जारी सरकारी आंकड़ों के मुताबिक मार्च में थोक महंगाई दर बढ़कर 7.39 फीसदी पर आ गई है.

इस बड़ी बढ़ोतरी के पीछे ईंधन, बिजली और मैन्युफैक्चर्ड प्रोडक्ट्स की कीमतों में उछाल को जिम्मेदार माना जा रहा है. मार्च में फ्यूल एंड पावर सेक्टर का इंफ्लेशन बढ़कर 10.25 फीसदी पर जा पहुंचा, जबकि फरवरी में यह महज 0.58 फीसदी था. वहीं मैन्युफैक्चर्ड प्रोडक्ट्स की कीमतों में फरवरी के दौरान 5.81 फीसदी की तेजी देखी गई थी, लेकिन मार्च में इन उत्पादों के दामों में 7.34 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई.

 

MarchInflationWPI inflation

Recommended For You

editorji | बिज़नेस

Petrol Diesel Rates on July 05, 2024: पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें हुईं अपडेट, चेक करें

editorji | भारत

Mukesh Ambani और Sonia Gandhi में क्या हुई बातचीत? मुलाकात के पीछे थी ये बड़ी वजह

editorji | बिज़नेस

Share Market की उड़ान जारी, लगातार दूसरे दिन बना ये बड़ा रिकॉर्ड

editorji | बिज़नेस

'Koo' होगा बंद, कंपनी के को-फाउंडर्स ने दी जानकारी

editorji | बिज़नेस

India में गरीबी घटकर 8.5 प्रतिशत पर आईः NCAER Study