कोरोना की तीसरी लहर (Third wave of corona) की आशंका के बीच देश में बच्चों की वैक्सीन (children's vaccine) के लिए उम्मीद परवान चढ़ रही है. एम्स पटना के बाद अब सोमवार से दिल्ली एम्स में भी भारत बायोटेक की कोवैक्सीन (Bharat Biotech's Covaccine) का बच्चों पर ट्रायल शुरू हो जाएगा. ट्रायल के लिए पहले बच्चों की स्क्रीनिंग (children's screening) होगी, उन्हें पूरी तरीके से स्वस्थ पाए जाने के बाद ही टीका लगाया जाएगा.
ट्रायल के कई चरण में होंगे. पहले चरण में 17 बच्चों को शामिल किया जाएगा. दरअसल देशभर में कोवैक्सीन का ट्रायल 525 हेल्थ वॉलेंटियर्स पर होगा. पटना एम्स में पिछले हफ्ते ही इसका ट्रायल शुरू हुआ है. बता दें कि भारत बायोटेक को दवा नियामक डीसीजीआई से 11 मई को बच्चों पर क्लीनिकल ट्रायल की मंजूरी मिली थी. इसका ट्रायल 2 से 18 साल की उम्र के बच्चों पर होगा.