Taliban Firing: रविवार को काबुल पर तालिबान के कब्जे के बाद बुधवार को एक ऐसा नजारा दिखाई दिया, जो इस आतंकी संगठन को ज्यादा रास नहीं आएगा. जलालाबाद (Jalalabad) में स्थानीय निवासियों ने तालिबान के शासन को ठुकराते हुए उसके झंडे को उतार दिया और उसकी जगह अफगान लाल, काला और हरा झंडा लगा दिया.
लोगों की इस हरकत से भड़के तालिबान के लड़ाकों ने उन पर गोलियां चलाईं. अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, तालिबान को खुले विद्रोह का डर सता रहा है इसीलिए वो लोगों को डरा कर उन्हें काबू करने की कोशिश में लगा है. बता दें कि काबुल से पहले पिछले रविवार को तालिबान ने जलालाबाद पर भी कब्जा जमाया था. जलालबाद की जीत तालिबान के लिए बड़ी जीत थी और इस जीत से जुड़ी तस्वीरें भी तालिबानी लड़ाकों ने उसी दिन जारी भी की थी.
ये भी पढ़ें: 20 साल बाद लाव-लश्कर के साथ कंधार पहुंचा मुल्ला बरादर, ताजपोशी जल्द संभव