पाकिस्तान (Pakistan) के साथ अफगानिस्तान (Afghanistan) की होने वाली वनडे सीरीज (ODI cricket series) टल गई है. अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने आपसी सहमति के बाद ये फैसला लिया है. इस सीरीज का आयोजन सितंबर के पहले हफ्ते में श्रीलंका (Sri Lanka cricket) के हम्बनतोता में होना था. बता दें तालिबान (Taliban) के कब्जे के बाद से ही अफगानिस्तान के हालात बद से बदतर होते जा रहे हैं. दोनों ही बोर्ड ने आपस में विचार विमर्श के बाद तय किया कि इन हालात में अफगानिस्तान की टीम के लिए वहां से श्रीलंका ट्रैवल करने में कई चैलेंज हैं.
अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड के CEO हामिद शिनवारी ने ESPN crickinfo से बातचीत में कहा कि वो पाकिस्तान से सीरीज खेलना चाहते थे. लेकिन अफगानिस्तान में उपजे ताजा हालातों को देखते हुए उन्होंने इसे टालने का फैसला किया. इन मुश्किल हालातों में श्रीलंका की उड़ान भरना आसान नहीं था. ना ही हमारे खिलाड़ी इसके लिए तैयार हैं.
यह भी पढ़ें: Viral: ऋषभ पंत ने मजाकिया लहजे से फिर बटोरीं सुर्खियां, जानिए क्या है मामला...