Afghanistan Pop Star Aryana Sayeed: तालिबान के साये में अफगानिस्तान (Taliban) में फंसी महिलाएं पल-पल खौफ के साये में जीने पर मजबूर है. तालिबानी राज से बचकर देश छोड़कर गईं महिलाएं (Womens right) उस काली रात के खौफ को भूला नहीं पाई है. अफगानिस्तान की सबसे बड़ी महिला पॉप स्टार अरयाना सईद भी काबुल छोड़कर भाग चुकी हैं. अरयाना फिलहाल इस्तांबुल में हैं. पॉप स्टार अरयाना अपने देश के मौजूदा हालातों से काफी चिंतित हैं. उन्होंने इसके लिए पाकिस्तान को जिम्मेदार ठहराया है.
यह भी पढ़ें: Taliban ने US को चेताया- वादे के तहत 31 अगस्त तक अफगानिस्तान छोड़ दे अमेरिकी सेना वरना परिणाम भुगतना होगा
अरयाना सईद ने कहा कि मैं उन महिलाओं के लिए चिंतित हूं जो घरों के अंदर फंस जाएंगी और उन्हें सड़क पर बाहर जाने जैसे उनके बुनियादी अधिकार नहीं दिए जाएंगे, उन्हें अपने साथ एक पुरुष रखना होगा और वे स्कूल नहीं जा सकतीं. अफगानी पॉप स्टार ने कहा कि अगर अफगानिस्तान को तालिबान के हाथों में छोड़ दिया गया तो अफगान महिलाओं का कोई भविष्य नहीं है. बता दें अरयाना सईद ने पूरे अफगानिस्तान की ओर से मदद के लिए हाथ बढ़ाने को भारत का शुक्रिया अदा किया है.