ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन (British PM Boris Johnson) ने तालिबान (Taliban) को लेकर एक एक बड़ा बयान दिया है. प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने कहा कि अगर जरूरी हुआ तो ब्रिटेन तालिबान के साथ काम करेगा. जॉनसन ने कहा कि अफगानिस्तान (Afghanistan) में कोई स्थाई समाधान निकले, इसके लिए हर स्तर पर हमारी कोशिश जारी रहेगी. अफगानिस्तान मजबूत बने ये हमारी प्रतिबद्धता है. ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ने कहा कि मैं लोगों को आश्वस्त करना चाहता हूं कि अगर आवश्यकता हुई तो हम अफगानिस्तान से संबंधित हल निकालने के लिए राजनीतिक और कूटनीतिक तरीके से तालिबान के साथ काम करेंगे.
ब्रिटिश सरकार ने कहा कि उसने शनिवार से 1615 लोगों को सुरक्षित निकाला है, जिसमें 399 ब्रिटिश नागरिक, 320 दूतावास कर्मचारी और 402 अफगान शामिल हैं.
यह भी पढ़ें: Viral video: काबुल एयरपोर्ट पर हजारों लोग जमा, भीड़ को कंट्रोल करने के लिए हवाई फायरिंग