Afghanistan Crisis: काबुल में अब विरोध प्रदर्शन करना आसान नहीं...! तालिबान ने जारी किया नया फरमान

Updated : Sep 09, 2021 11:05
|
Editorji News Desk

अफगानिस्तान में अब सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन (Protest in Afghanistan) करना इतना आसान नहीं होगा. तालिबान की नई सरकार (Taliban's new government) ने विरोध प्रदर्शनों को खत्म कराने के लिए नया आदेश जारी किया है. अफगानी मीडिया के मुताबिक, कोई भी विरोध प्रदर्शन के लिए न्याय मंत्रालय से अनुमति लेनी होगी. इसके साथ ही विरोध प्रदर्शन का मकसद, नारे, जगह, समय और प्रदर्शन से जुड़ी हर बात सुरक्षा एजेंसियों को बतानी होगी. ये सब जानकारियां प्रदर्शन से 24 घंटे पहले देनी होंगी. 8 सितंबर को जारी स्टेटमेंट में तालिबान सरकार की ओर से ये भी कहा गया है कि अगर ऐसा नहीं किया जाता है तो दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें: Ashraf Ghani ने अफगानिस्तान के लोगों से मांगी माफी, कहा- मैंने लाखों लोगों को बचाया

अफगानिस्तान में अब भारी संख्या में लोग तालिबान शासन और पाकिस्तान के खिलाफ काबुल की सड़कों पर विरोध प्रदर्शन करते नजर आ रहे हैं. कभी काबुल तो कभी हेरात से महिला सहित हजारों की संख्या में लोगों के सड़कों पर निकलकर प्रदर्शन करने की खबरें आ रही हैं. ऐसे में विरोध-प्रदर्शन से तिलमिलाया तालिबान ने अब प्रदर्शनकारियों के लिए कई शर्तें तय कर दी है.

AfghanistanTalibanprotestKabulProtestors

Recommended For You

editorji | दुनिया

Britain Elections: 'बदलाव यहीं से शुरू होता है...' चुनाव में जीत के बाद Keir Starmer ने X पर किया खास पोस

editorji | दुनिया

Rishi Sunak ने Britain चुनाव में स्वीकार की हार, Keir Starmer को दी जीत की बधाई

editorji | दुनिया

Rishi Sunak ने ब्रिटेन के PM पद से इस्तीफे का किया ऐलान, क्या है बड़ी वजह?

editorji | दुनिया

Robot Commits Suicide: काम का बोझ नहीं झेल पाया रोबोट, कर लिया सुसाइड 

editorji | दुनिया

America ने करीब 5 लाख उल्लुओं को मारने का क्यों दिया आदेश, वजह क्या?