अफगानिस्तान (Afghanistan) में तालिबान (Taliban) के कब्जे के बाद वहां फंसे भारतीयों को वापस लाने की कोशिशें जारी हैं. इस बीच विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर (S Jaishankar) ने अपना विदेश दौरा बीच में ही छोड़ दिया है और वह शुक्रवार को भारत वापस लौट रहे हैं. विदेश मंत्री जयशंकर फिलहाल संयुक्त राष्ट्र के कार्यक्रम को लेकर अमेरिका में हैं और वहां से उन्हें लैटिन अमेरिकी देश मेक्सिको, पनामा और गुयाना का दौरा करना था, लेकिन अब वो इन देशों का दौरा रद्द करके सीधे भारत वापस आ रहे हैं
Afghanistan Taliban Crisis: कंधार और हेरात में बंद भारतीय दूतावासों का ताला तोड़ घुसे थे तालिबानी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भी भी काबुल में कई भारतीय फंसे हुए हैं, ऐसे में उन्हें सुरक्षित निकालने के लिए अमेरिका समेत करीबी देशों से लगातार बात और सामंजस्य की ज़रूरत है. यही मुख्य वजह है कि विदेश मंत्री अपने तय कार्यक्रम से पहले ही देश वापस लौट रहे हैं.
साथ ही विदेश मंत्री जयशंकर वापस आकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मिल सकते हैं और उन्हें अभी तक की स्थिति पर ब्रीफ कर सकते हैं. एस जयशंकर वापस लौटने के बाद अफगानिस्तान के संबंध में विदेश मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक भी करेंगे.