तालिबान ने अफगानिस्तान (Afghanistan) के स्पिन बोल्डक (Spin Boldak) इलाके में स्थित घरों पर हमला किया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक तालिबान (Taliban) ने यहां 100 नागरिकों को बेदर्दी से मार (Killed) डाला है. ऐसा बताया गया है कि 100 लोगों की लाशें अभी भी जमीन पर ही पड़ी है. तालिबान ने कब्जा करने के बाद नागरिकों के घरों को लूट लिया, वहां अपने झंडे फहराये और मासूमों को मौत के घाट उतार दिया. स्पिन बोल्डक एक सीमावर्ती शहर है, जिसकी सीमा पाकिस्तान के साथ लगी है. यह कंधार (Kandhar) के प्रमुख रणनीतिक स्थानों में से एक है. हाल ही में तालिबान ने इस जगह पर कब्जा कर लिया था. फिलहाल इस जगह को वापस पाने के लिए अफगान सुरक्षा बल और तालिबान के बीच लड़ाई जारी है.
तालिबान लगातार अपना दबदबा कायम कर रहा है दूसरी तरफ अफगान फौज भी कई इलाकों पर दोबारा कब्जे के लिए लगातार हमला कर रही है.
यह भी पढ़ें: Kabul Attack: अफगान राष्ट्रपति भवन के पास ईद की नमाज के दौरान रॉकेट हमला, बाल बाल बचे