Afghan Taliban War: अफगानिस्तान के दूसरे सबसे बड़े शहर कंधार पर अब 'तालिबानी राज'

Updated : Aug 13, 2021 07:43
|
Editorji News Desk

अफगानिस्तान (Afghanistan) में जारी खूनी संघर्ष के बीच तालिबान ने देश के दूसरे सबसे बड़े शहर कंधार पर भी कब्जा (Kandahar also captured) कर लिया है. समाचार एजेंसी एएफपी के मुताबिक, तालिबान ने शुक्रवार को दावा किया कि उसने एक और प्रांतीय राजधानी कंधार पर कब्जा कर लिया है.

अब सिर्फ राजधानी काबुल (Kabul) उससे बचा हुआ है. काबुल के बाद कंधार ही अफगानिस्तान का दूसरा सबसे बड़ातालिबान (Taliban) शहर है. इससे पहले तालिबान (Taliban) गुरुवार को अफगानिस्तान के तीसरे सबसे बड़े शहर हैरात पर भी कब्जे का दावा कर चुका है.

ये भी पढ़ें:  Afghan-Taliban War: तालिबान का बढ़ता कब्जा, अफगान सरकार ने 'पावर शेयरिंग' की करी पेशकश


रिपोर्ट्स के मुताबिक तालिबानी लड़ाके अब काबुल से महज 130 किलोमीटर दूर हैं. तालिबान संगठन का दावा है कि उसने अब तक 12 प्रांतीय राजधानियों पर कब्जा कर चुका है. तालिबान ने एक सप्ताह के भीतर आधे से अधिक अफगान पर कब्जा कर लिया है. सरकार ने अधिकांश उत्तर, दक्षिण और पश्चिम अफगानिस्तान को प्रभावी रूप से खो दिया है. तालिबान की ओर से ऑनलाइन वीडियो और तस्वीरें भी डाली गईं, जिनमें उसके लड़ाके गजनी प्रांत की राजधानी गजनी में नजर आ रहे हैं.

AfghanistanAfghanistan governmentKandharTalibanKabul

Recommended For You

editorji | दुनिया

Britain Elections: 'बदलाव यहीं से शुरू होता है...' चुनाव में जीत के बाद Keir Starmer ने X पर किया खास पोस

editorji | दुनिया

Rishi Sunak ने Britain चुनाव में स्वीकार की हार, Keir Starmer को दी जीत की बधाई

editorji | दुनिया

Rishi Sunak ने ब्रिटेन के PM पद से इस्तीफे का किया ऐलान, क्या है बड़ी वजह?

editorji | दुनिया

Robot Commits Suicide: काम का बोझ नहीं झेल पाया रोबोट, कर लिया सुसाइड 

editorji | दुनिया

America ने करीब 5 लाख उल्लुओं को मारने का क्यों दिया आदेश, वजह क्या?