Afghanistan Crisis: अफगानिस्तान में शांति बहाली और एक साझा सरकार बनाने को लेकर अफगानी नेताओं और तालिबान के बीच कतर (Qatar) की राजधानी दोहा (Doha) में एक अहम बैठक होने जा रही है. इस बैठक का मसौदा ये है कि अफगानिस्तान में तालिबान समेत सभी पक्षों को शामिल कर एक अंतरिम सरकार (Interim Government) का गठन किया जाए. पहले ये बैठक काबुल में होनी थी लेकिन अब इसे दोहा में शिफ्ट कर दिया गया है.
बैठक में हामिद करज़ई, (Hamid Karzai) डा अब्दुल्ला और गुलबदीन हेकमतियार के अलावा तालिबानी नेता मुल्ला बरादर (Mullah Abdul Ghani Baradar) व अन्य भी शामिल होंगे. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक तालिबान पहले भी एक साझा सरकार पर राजी हो गया था लेकिन पाकिस्तान, चीन और कुछ हद तक रूस की तरफ से उसे उकसाए जाने पर बात बिगड़ गई.
यह भी पढ़ें: Taliban on India: तालिबान ने कहा- भारत पूरा करे अपने प्रोजेक्ट, हम किसी को नहीं रोकेंगे