Kabul Airport Blast: अफगानिस्तान की राजधानी काबुल के एयरपोर्ट के पास गुरूवार क दो सीरियल ब्लास्ट हुए. न्यूज़ एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक इन दो धमाकों में कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई है तो 60 लोग जख्मी हैं. इन हमलों में कम से कम चार अमेरिकी सैनिकों की भी मौत हो गई है, पेंटागन प्रेस सेक्रेटरी जॉन किर्बी ने धमाकों में मारे गए अमेरिकी सैनिकों की पुष्टि करते हुए कहा कहा इस घटना में कई अफगान लोग घायल हुए हैं.
पहला धमाका एयरपोर्ट के अब्बे गेट पर हुआ जबकि दूसरी एयरपोर्ट के नजदीक बने बैरन होटल के पास, यहां ब्रिटिश सैनिक ठहरे हुए थे. पहले ब्लास्ट के बाद फ्रांस ने दूसरे धमाके को लेकर अलर्ट भी जारी किया था, जिसके कुछ देर बाद फिर से ब्लास्ट हुआ, इस वक्त काबुल एयरपोर्ट और आस पास के इलाकों में धमाके की वजह से अफरा तफरी का माहौल है.
इस धमाके के बाद नाटो देशों में खलबली मच गई है, जहां जर्मनी की चांसलर ने इजरायल का दौरा रद्द किया वहीं ब्रिटेन भी इमरजेंसी बैठक कर रहा है, तो फ्रांस ने फैसला लिया है कि उसके राजदूत अफगानिस्तान छोड़कर वापस चले जाएंगे. इस बीच नाटो प्रमुख जेम्स स्टोल्टेनबर्ग ने कहा है कि हमले के बाद भी इवेक्यूएशन जारी रहना चाहिए.