मशहूर गायक और संगीतकार अदनान सामी ने रिसेंटली एक बार फिर से एक ट्रोल को अच्छा खास पाठ पढ़ाया. दरअसल, पाकिस्तान के एक नागरिक ने विजय दिवस की ऐतिहासिक घटना के बारे में गायक के दो दिन पुराने ट्वीट पर कमेंट किया. उन्होंने ट्वीट करते हुए सिंगर के पोस्ट पर लिखा - 'प्यार फैलाने की कोशिश करो.' जिस पर सिंगर ने जवाब दिया, 'मैं हमेशा प्यार फैलाता हूं. क्या आपने मेरे गाने नहीं सुने हैं? बदले में, आपको शांति फैलाने पर ध्यान देना चाहिए- आतंक नहीं.'