Indian Idol 12 शो के होस्ट आदित्य नारायण (Aditya Narayan)अलीबाग पर कमेंट कर विवादों में आ गए हैं. इसके लिए उन्हें माफी मांगनी पड़ी. आदित्य नारायण ने इंस्टा स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वे हाथ जोड़कर माफी मांग रहे हैं. उन्होंने कहा कि 'मेरा किसी का दिल दुखाने का इरादा नहीं था लेकिन अनजाने में उन्होंने लोगों का दिल दुखाया है इसके लिए उन्हें माफ कर दें.'
दरअसल, शो के एक एपिसोड में होस्ट आदित्य नारायण ने कंटेस्टेंट स्वाई भट्ट से पूछा था कि क्या वे सोचते हैं कि वे अलीबाग से आए हैं. जिसके बाद राज ठाकरे की पार्टी महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) ने शो पर अलीबाग को नीचा दिखाने का आरोप लगाया. MNS ने इस मामले में शो के मेकर्स से नेशनल टीवी पर माफी की मांग भी की थी.