यश चोपड़ा फाउंडेशन (Yash Chopra Foundation) ने सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री के तकरीबन 30 हजार वर्कर्स की वैक्सीन (Vaccine) का पूरा खर्च वहन करने की जिम्मेदारी उठाई है. फाउंडेशन ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को भेजे एक पत्र में लिखा है कि या तो उन्हें वैक्सीन खरीदने की अनुमति दी जाए या तो फिर वैक्सीन अलॉट की जाए.
फाउंडेशन ने कहा है कि वे फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज एसोसिएशन (FWICE) के जरिए उनके सहयोगी एसोसिएशन के मेंबर्स की वैक्सीन का पूरा जिम्मा लेना चाहते हैं. वे वैक्सीन के ट्रांसपोर्टेशन से लेकर सारा लॉजिस्टिक्स का खर्च भी वहन करने के लिए तैयार हैं.