अगर आप भी नॉर्मल पैंट्स पहन कर बोर हो चुकी हैं और अपने वार्डरॉब को रिवैम्प करने की सोच रही हैं तो हम आपके लिए लाये हैं स्टेटमेंट पैंट्स के कुछ ऑप्शंस ये स्टेटमेंट पैंट्स आपको बिना किसी एफर्ट के स्टाइलिश दिखने में मदद करेंगे.
टाई एंड डाई जॉगर्स
टाई एंड डाई इस वक्त का सबसे ट्रेंडी प्रिंट बन चुका है और हर लड़की की विशलिस्ट में टॉप पर आ गया है. तो बिना देर किए इसे अपने वॉर्डरोब में शामिल कर लीजिए.
पेस्टल पार्टी
पिछले काफी समय से पेस्टल कलर्स का ट्रेंड ज़ोरों पर है ऐसे में ये सॉफ्ट येल्लो ट्राउज़र्स काफी ट्रेंडी लगेंगी. इसके साथ अटैच्ड बड़े बकल वाली बेल्ट इसे और ज़्यादा स्टाइलिश और ट्रेंडी बना रही है.
ऑसम ऑरेंज
आजकल ब्राइट कलर्ड कार्गो पैंट्स काफी चलन में हैं. इस तरह की ब्राइट ऑरेंज कार्गो पैंट्स बेशक हर किसी का ध्यान आपकी तरफ खींचेंगी.
लेदर लव
फॉ लेदर इन दिनों काफी ट्रेंड में है और हमें यकीन है कि आपके वॉर्डरोब में भी एक ना एक लेदर या फॉ लेदर आयटम तो होगा ही. अगर नहीं है तो इसे अपने वार्डरॉब में ज़रूर शामिल कर लीजिये.