अदार पूनावाला अब UK में करेंगे 240 मिलियन पाउंड का निवेश, बनाएंगे वैक्सीन !

Updated : May 04, 2021 15:11
|
Editorji News Desk

देश में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (Serum Institute of India) के CEO अदार पूनावाला (Adar Poonawala) अचानक लंदन चले गए हैं. अब खबर ये है कि पूनावाला ब्रिटेन में अपना वैक्सीन बिजनेस बढ़ाना चाहते हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक वे वहां 240 मिलियन पाउंड यानी करीब 24 अरब 60 करोड़ रुपये का निवेश करेंगे. उनकी योजना वहां वैक्सीन का निर्माण और क्लीनिकल ट्रायल (Clinical trial) जैसे अभियान चलाने की है. ब्रिटिश PM जॉनसन के कार्यालय ने भी इसकी पुष्टि की है. दरअसल पूनावाला और सरकार के बीच सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है. लंदन में मौजूद पूनावाला ने कहा था कि उन्हें भारत में जान से मारने की धमकी मिल रही है. वैक्सीन की कमी के मुद्दे पर उन्होंने ये भी कहा था कि सरकार ने वक्त पर ऑर्डर नहीं दिए. हालांकि बाद में सरकार ने बताया कि सीरम को 28 मार्च को ही एडवांस पैसे और ऑर्डर दे दिए गए थे. केन्द्र सरकार ने उन्हें Y श्रेणी की सुरक्षा भी दी है.

vaccineSIIGovt

Recommended For You

editorji | भारत

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में दर्दनाक हादसा! कुएं में जहरीली गैस के रिसाव से पांच लोगों की मौत

editorji | भारत

Arvind Kejriwal Arrest: CM केजरीवाल के मामले में दिल्ली HC का CBI को नोटिस, कब होगी अगली सुनवाई?

editorji | भारत

Noida के Logix Mall में आग लगने की वजह से मची चीख-पुकार, देखें हाहाकारी VIDEO

editorji | भारत

Paris 2024 Olympics: PM मोदी ने खिलाड़ियों से की बात, दिया ये खास मंत्र

editorji | भारत

Amritpal Singh: अमृतपाल सिंह को शपथ ग्रहण के लिए दिल्ली ले जाया जाएगा, कैसी है पंजाब पुलिस की तैयारी?