दुनिया की सबसी बड़ी वैक्सीन निर्माता कंपनी सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के सीईओ अदार पूनावाला (Adar Poonawala) ने शनिवार को ट्वीट कर जानकारी दी कि भारत में अमेरिकी वैक्सीन 'कोवोवैक्स' (Covovax) का ट्रायल शुरू हो गया है. कोवोवैक्स को अमेरिकी वैक्सीन निर्माता कंपनी 'नोवावैक्स' (Novavax) ने तैयार किया है.
अदार पूनावाला ने ये भी बताया कि इस वैक्सीन को UK और Africa के डबल म्यूटेंट वेरिएंट के खिलाफ भी प्रयोग कर के देखा गया है जिसमें ये 89% कारगर साबित हुआ है. उन्होंने जानकारी दी कि ट्रायल के बाद इसे सितंबर महीने में लॉन्च करने की उम्मीद है.
बता दें की सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया DGCI की मंजूरी के बाद कोरोना के खिलाफ इस दूसरी वैक्सीन का प्रोडक्शन करने जा रहा है. इससे पहले सीरम ने ऑक्सफर्ड यूनिवर्सिटी के साथ मिलकर कोविशील्ड बनाई है जो कि भारत में लोगों को दी जा रही है, साथ ही दूसरे देशों को भी सप्लाई की जा रही है.