Adani Group News: ग्रुप को एक हफ्ते में 1 लाख करोड़ से ज्यादा का नुकसान

Updated : Jun 19, 2021 20:20
|
Editorji News Desk

अडानी ग्रुप(Adani Group) के शेयरों में गिरावट जारी है. जिसके चलते कंपनी के मालिक गौतम अडानी की नेटवर्थ में एक हफ्ते में 14.1 अरब डॉलर यानी करीब 1,04,543 करोड़ रुपये की भारी गिरावट आ चुकी है. पिछले हफ्ते शुक्रवार को जब शेयर बाजार(Share Market) बंद हुआ था. जब ब्लूमबर्ग बिलियनेयर इंडेक्स के मुताबिक अडानी की नेटवर्थ 77 अरब डॉलर के करीब थी. लेकिन इस हफ्ते बाजार बंद होने के बाद, अडानी का नेटवर्थ घटकर 62.9 अरब डॉलर रह गई. खबरों के मुताबिक, अडानी समूह में निवेश करने वाले विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (FPI) के बारे में आई एक खबर से इस पूरे हफ्ते में गौतम अडानी की अडानी समूह के शेयरों में जबरदस्त गिरावट देखी गई.

दरअसल, सोमवार को ये भी खबर आई कि नेशनल सिक्योरिटीज डिपॉजिटरी लिमिटेड यानी (NSDL) ने तीन विदेशी फंडों के अकाउंट पर रोक लगा दी है. इन फंडों ने अडानी ग्रुप की कंपनियों में 43,500 करोड़ रुपये का निवेश किया है. और इसकी वजह से अडानी समूह की कंपनियों के शेयर सोमवार से गोता लगाने लगे. हालांकि, अडानी ग्रुप और NSDL ने ऐसी खबरों को खारिज किया है.

share marketAdani GroupAdani Group Stocks

Recommended For You

editorji | बिज़नेस

Petrol Diesel Rates on July 05, 2024: पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें हुईं अपडेट, चेक करें

editorji | भारत

Mukesh Ambani और Sonia Gandhi में क्या हुई बातचीत? मुलाकात के पीछे थी ये बड़ी वजह

editorji | बिज़नेस

Share Market की उड़ान जारी, लगातार दूसरे दिन बना ये बड़ा रिकॉर्ड

editorji | बिज़नेस

'Koo' होगा बंद, कंपनी के को-फाउंडर्स ने दी जानकारी

editorji | बिज़नेस

India में गरीबी घटकर 8.5 प्रतिशत पर आईः NCAER Study