अडाणी ग्रुप (Adani Group) ने उत्तर प्रदेश के लखनऊ एयरपोर्ट (Lucknow Airport) का टर्नअराउंड चार्ज 10 गुना बढ़ा दिया है. इसके साथ ही आने वाले दिनों में जयपुर, अहमदाबाद, मंगलोर, तिरुअनंतपुरम, गुवाहाटी एयरपोर्ट पर भी इसी तरह से चार्ज बढ़ सकता है. एविएशन के जानकारों का मानना है कि इस चार्ज के बढ़ने से यात्रियों पर सीधे फर्क तो नहीं पड़ेगा, लेकिन जब एयरलाइंस कंपनियों से ये चार्ज वसूला जाएगा तो वो इसे यात्रियों से वसूल सकती हैं.
टर्नअराउंड चार्ज में विमानों की आवाजाही से लेकर और भी दूसरी तरह के कई चार्ज शामिल होते हैं. बता दें कि गुजरात के अडाणी ग्रुप ने साल 2019 में 50 साल के लिए 6 एयरपोर्ट की बोली जीती थी. इसके तहत वो इन एयरपोर्ट को ऑपरेट और मैनेज कर रहा है.