टीम इंडिया के वर्ल्ड कप से बाहर होने से विज्ञापन कारोबार 'ठप'
Updated : Jul 13, 2019 15:08
|
Editorji News Desk
वर्ल्ड कप से बाहर होने का दर्द सिर्फ टीम इंडिया और उसके फैंस को ही नहीं झेलना पड़ा है बल्कि इसका असर विज्ञापन कारोबार पर भी पड़ा है. वर्ल्ड कप के आधिकारिक प्रसारणकर्ता स्टार स्पोर्ट्स को सिर्फ विज्ञापन से ही 10 से 15 करोड़ रुपये का चूना लगने की आशंका जताई जा रही है. सूत्रों के मुताबिक, भारत अगर फाइनल में पहुंचता तो स्टार विज्ञापन के लिए प्रति सेकंड 25 से 30 लाख वसूलता, लेकिन अब वह इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले फाइनल मुकाबले में विज्ञापन के लिए महज 15 से 17 लाख ही ले सकेगा. मिंट ने अपनी एक रिपोर्ट में स्टार को होने वाले घाटे का दावा किया था. भारत के वर्ल्ड कप से बाहर होने का असर रेस्टोरेंट और मल्टीप्लेक्स को मैच के जरिए होने वाली बड़ी कमाई पर भी पड़ा है.
Recommended For You