बॉलीवुड एक्टर नेहा धूपिया (Neha dhupia) ने दिल्ली एयरपोर्ट की तस्वीर शेयर करते हुए नाराजगी जताई है. तस्वीर में एयरपोर्ट पर लोगों की भीड़ लगी है और सोशल डिसटेंसिंग का पालन नहीं किया जा रहा. अपने ट्विटर हैंडल पर फोटो शेयर करते हुए नेहा ने लिखा- 'यहां सोशल डिस्टेंसिंग का कोई पालन नहीं हो रहा. एयरपोर्ट पर लोग लाइन के बीच में घुस रहे हैं. उनका कहना है कि हम लेट हो रहे हैं.'
नेहा ने लोगों से अपील की कि वो ऐसा न करें अपने लिए और अपने आसपास के लोगों के लिए मास्क पहनिए, सैनिटाइज और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करिए. साथ ही नेहा ने कहा कि और कितनी बार ये सब कहना पड़ेगा.