Juhi Parmar: 2 महीने बाद बेटी से मिल कर भावुक हुईं जूही, video शेयर कर कही ये बात

Updated : Jun 17, 2021 18:40
|
Editorji News Desk

एक्ट्रेस जूही परमार (Juhi Parmar meets Daughter) ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में जूही और उनकी बेटी (Emotional Juhi Parmar) की खूबसूरत बॉन्डिंग नजर आ रही है. इस वीडियो (Video) के जरिए जूही परमार ने बताया कि वो अपनी बेटी से 2 महीने बाद मिलकर बेहद इमोशनल हैं. 

वीडियो में जूही अपनी बेटी को सरप्राइज देते हुए उसके कमरे में जाती हैं और जूही के कमरे में आते ही उनकी बेटी समायरा के चेहरे पर खुशी और हैरानी दोनों नजर आती है. बेटी भाग कर अपनी मां को गले लगा लेती है और दोनों ही इमोशनल होती नजर आती हैं.

वीडियो शेयर करते हुए जूही ने लिखा- 'उसे बिलकुल भी अंदाज नहीं था कि मैं दो महीने के आउटडोर शूट के बाद आज वापस लौट रही हूं और इसलिए उसके चेहरे पर हैरानी के भाव हैं, लेकिन ये खुशी है. सिर्फ मैं ही जानती हूं कि मेरे लिए कितना मुश्किल था तुमसे दूर रहना. ये पहला था जब मैंने इतने लंबे समय तक तुम्हें नहीं देखा और मैं ही जानती हूं कि हर दिन कितना मुश्किल था. मेरा दिल रोज रोता था लेकिन मैं जानती थी कि ये वक्त भी गुजर जाएगा. ये बॉन्ड वाकई सबसे अलग है'

Viral videoJuhi ParmarSocial Media

Recommended For You

editorji | मनोरंजन

Alpha: यशराज फिल्म्स ने आलिया भट्ट का स्पाई यूनिवर्स 'अल्फा' में किया स्वागत, देखिए धमाकेदार Video

editorji | मनोरंजन

Justin Bieber का मुंबई में हुआ जोरदार स्वागत, अनंत-राधिका के संगीत में परफॉर्म करेंगे सिंगर

editorji | मनोरंजन

Salman Khan ने कैटरीना के पति विक्की कौशल पर लुटाया प्यार, डांस की तारीफ कर लिखी ये बात

editorji | मनोरंजन

राजकुमार राव '12th Fail' एक्टर मेधा शंकर संग स्क्रिन करेंगे शेयर, एक्शन थ्रिलर 'मालिक' में आएंगे नजर

editorji | मनोरंजन

Virat Kohli मुंबई में जीत का जश्न मनाने के बाद लंदन हुए रवाना, अनुष्का शर्मा और बच्चों से मिलने को बेताब