टीवी एक्ट्रेस की मां को हुआ कोरोना, केजरीवाल से की दाखिले की अपील

Updated : Jun 13, 2020 15:08
|
Editorji News Desk

दिल्ली की रहने वाली टीवी एक्ट्रेस दीपिका सिंह की मां को कोरोना हो गया है. लेकिन इलाज के लिए दिल्ली के किसी भी अस्पताल में उन्हें दाखिला नहीं मिल रहा. ऐसे में उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो संदेश जारी कर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मां के दाखिले की अपील की है. वीडियो में बेहद भावुक दिख रहीं दीपिका ने बताया कि 4-5 दिन पहले लेडी हार्डिंग हॉस्पिटल में उनकी मां का कोरोना टेस्ट हुआ था, जिसका रिजल्ट पॉजिटिव है. अस्पताल ने उनके पापा को रिजल्ट की ऑरिजनल कॉपी की जगह फोटो कॉपी थमा दी है, जिस वजह से किसी भी अस्पताल में उनकी मां को दाखिला नहीं मिल रहा. बता दें कि दीपिका स्टार प्लस के मशहूर शो दीया और बाती हम में लीड रोल निभा चुकी हैं.

COVID-19Arvind Kejriwalकोरोना वायरसdeepika singhअरविंद केजरीवाल

Recommended For You