ब्राजील के एक सुपरमार्केट में दर्दनाक तस्वीर देखने को मिली है. पोर्ट अलर्ज शहर में एक अश्वेत युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. तस्वीर में देख सकते हैं दो सिक्योरिटी गार्ड एक अश्वेत युवक पर लात घूंसों से मार रहे हैं. इस वीडियो के वायरल होने के बाद पूरे देश में विरोध प्रदर्शन देखने को मिल रहा है. इस घटना को लेकर कंपनी की तरफ से माफी भी मांगी गई, लेकिन इसके बावजूद लोगों का गुस्सा थमने का नाम नहीं ले रहा है. खबर है कि गुरुवार की रात इस युवक ने दुकान में जाकर वहां की महिला स्टोर मैनेजर को मारने की धमकी दी थी, जिसके बाद वहां के एक स्टाफ ने सिक्योरिटी गार्ड को बुला लिया.