कोविड की दूसरी लहर देश पर कहर बन कर गुज़री. इसे लेकर सी वोटर और एबीपी न्यूज़ (C Voters and ABP News Survey) ने एक सर्वे किया इस सर्वे मे कोविड और इससे जुड़े सरकार के रिस्पॉंस को लेकर बहुत सारे सवाल पूछे गए.
- ये पूछने पर कि कोरोना काल में सरकार के कामकाज से लोग कितने संतुष्ट हैं, इस पर 74 % लोगों ने कहा कि संतुष्ट हैं लेकिन 9 फीसदी ने कहा कि उन्हें आईसीयू बेड (ICU Beds) और ऑक्सीजन (Oxygen) नहीं मिला
- ये पूछने पर कि क्या आपको कोरोना होने का डर है के जवाब में 53 फीसदी लोगों को लगता है कि हां उन्हें कोविड हो सकता है, जबकि 43 फीसदी को कोविड का डर नहीं लगता, वहीं 4 फीसदी ने कहा कि वे इस बारे में कुछ नहीं कह सकते
- ये पूछने पर कि क्या कोरोना के खतरे को बढ़ा चढ़ाकर पेश किया गया, इस सवाल के जवाब में 52 फीसदी लोगों का कहना है कि कोरोना को बढ़ा चढ़ाकर पेश किया गया, वहीं 37 फीसदी ने कहा कि उन्हें ऐसा नहीं लगता तो वहीं, 11 फीसदी ने इस बारे में कोई राय नहीं दी
-लोगों से जब सर्वे में पूछा गया कि क्या ज़रूरत पड़ने पर बेड, आईसीयू बेड और ऑक्सीजन बेड मिले, तो 32 फीसदी ने कहा कि ये सब आसानी से मिल गया वहीं 14 फीसदी ने कहा कि थोड़ी परेशानी हुई तो 6 फीसदी ने कहा कि बड़ी परेशानी हुई वहीं 9 फीसदी ने कहा उन्हें नहीं मिला
दरअसल इस सर्वे में देश के 40 हजार लोगों से कोरोना और सरकार के मैनेजमेंट को लेकर राय पूछी गई थी.