टीवी की चर्चित और ख़ूबसूरत अदाकारा आशका गोराडिया (Aashka Goradia) ने एक्टिंग को अलविदा(retirement) कह दिया है. हालांकि, अभिनय की दुनिया छोड़ने के पीछे उनकी वजह मजहबी नहीं है, आशका अपने कुछ और सपने पूरा करना चाहती हैं.
आशका ने बॉम्बे टाइम्स से बातचीत में कहा कि वो अब बिज़नेस करना चाहती हैं, क्योंकि यह हमेशा से उनके ख़ून में रहा है और पिछले कुछ वक़्त से वो इस सपने को पूरा करना चाह रही थीं.
बता दें आशका ने अपना एक्टिंग करियर 2002 में सोनी टीवी के धारावाहिक 'अचानक 37 साल बाद' से शुरू किया था.