AAP in Goa: केजरीवाल ने गोवा में भी फ्री बिजली का किया वादा, बोले- पुराने गलत बिल होंगे माफ

Updated : Jul 14, 2021 14:18
|
ANI

दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी चीफ अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) पंजाब और उत्‍तराखंड में चुनावी बिगुल फूंकने के बाद अब गोवा (Goa) पहुंच गए हैं. CM केजरीवाल ने गोवा में भी फ्री बिजली (Free electricity) देने का वादा किया है. केजरीवाल ने कहा कि अगर गोवा में आम आदमी पार्टी (AAP) की सरकार बनती है तो गोवा के लोगों को 300 तक मुफ्त बिजली दी जाएगी. बिजली के पुराने सारे बिल माफ किए जाएंगे. इसके साथ ही राज्‍य में 24 घंटे की बिजली सप्‍लाई होगी. वहीं राज्‍य के किसानों (Farmer) के लिए खेती करने को फ्री बिजली दी जाएगी. अरविंद केजरीवाल ने कहा कि गोवा सुंदर है, लेकिन यहां राजनीति खराब है. उन्होंने कहा कि बीजेपी और कांग्रेस ने मिलकर गोवा की जनता को धोखा दिया है.

बता दें आम आदमी पार्टी अगले साल चार राज्यों के विधानसभा चुनाव में उतरने वाली है. इसमें गोवा, पंजाब और उत्तराखंड शामिल है.

Free ElectricityArvind KejriwalAAPGoaAssembly election

Recommended For You

editorji | भारत

Arvind Kejriwal Arrest: CM केजरीवाल के मामले में दिल्ली HC का CBI को नोटिस, कब होगी अगली सुनवाई?

editorji | भारत

Rahul Gandhi in Hathras: 'प्रशासन की कमी तो है और गलतियां हुई हैं...' पीड़ित परिवारों से मिलकर बोले राहुल

editorji | भारत

Rahul Gandhi: राहुल गांधी ने हाथरस पीड़ितों से की मुलाकात, दुख-दर्द बांटते दिखे लोगों का Video सामने आया

editorji | भारत

Hathras Stampede: नेता विपक्ष Rahul Gandhi हाथरस के लिए रवाना, भगदड़ प्रभावितों से करेंगे मुलाकात

editorji | भारत

Hemant Soren आज ही लेंगे झारखंड के CM पद की शपथ, बोले- 'लोकतंत्र विरोधी साज़िश का अंत'