आमिर खान(Aamir Khan) की फिल्म दंगल(Dangal) से बॉलीवुड में कदम रखने वाली एक्ट्रेस फातिमा सना शेख(Fatima Sana Shaikh) ने सोशल मीडिया से कुछ वक्त के लिए दूरी बनाने का फैसला लिया है. फातिमा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा- सोशल मीडिया से ब्रेक ले रही हूं. सुरक्षित रहिए सभी लोग. फातिमा से पहले भी कई कलाकार सोशल मीडिया से दूरी बना चुके हैं. हाल ही में अभिनेता आमिर खान ने भी सोशल मीडिया से ब्रेक लेने का ऐलान किया था.