BMW M5 Competition का बेहद खास एडिशन इंडिया में लॉन्च, देखें BMW M Series का नया अवतार

Updated : Jul 04, 2021 15:38
|
Editorji News Desk

जर्मन कार मेकर BMW ने इंडिया में अपनी M सीरीज के नए मॉडल 2021 M5 कॉम्पिटिशन एडिशन को लॉन्च कर दिया है. पहले के मॉडल की तुलना में, 2021 BMW M5 कॉम्पिटिशन अब ₹7 लाख ज्यादा महंगी है. इसमें 5 सीरीज़ के मुकाबले ज्यादा फीचर्स हैं, सस्पेंशन बदले हुए हैं और नया इंफोटेनमेंट सिस्टम भी है जो कार को बेहद रोमांचक बनाता है.
लुक्स और फीचर्स की बात करें तो 2021 BMW M5 कॉम्पिटिशन में लेजरलाइट हेडलैंप, बदली हुई टेललाइट्स और नए बंपर शामिल हैं. पीछे एक नए एप्रन और डिफ्यूज़र डिज़ाइन के साथ बदले हुए एग्ज़हॉस्ट टिप्स लगे हैं. इसके साथ ही खरीददारों को 20-इंच के तीन अलग-अलग अलॉय व्हील चुनने को मिलते हैं. केबिन को अब आईड्राइव 7 के साथ बड़ा 12.3-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिला है. जो वायरलेस Android ऑटो और Apple कारप्ले को सपोर्ट करता है.
रफ्तार की बात करें तो ये कार महज 3.3 सेकेंड में 100 किमी प्रति घंटे की स्पीड हासिल कर लेती है. इंडिया में 2021 BMW M5 कॉम्पिटिशन की एक्स-शोरूम कीमत ₹1.62 करोड़ रखी गई है.

 

BMWBMW 5 Series

Recommended For You

editorji | टेक ऑटो न्यूज़

Samsung Galaxy Z Flip 6: बजट में फिट होगा या नहीं? लॉन्च से पहले लीक हुई कीमत

editorji | टेक ऑटो न्यूज़

तैयार हो जाइए! OnePlus ला रहा है 100W चार्जिंग और 16GB रैम वाला शानदार फोन

editorji | टेक ऑटो न्यूज़

Moto E14: कम कीमत में दमदार स्मार्टफोन, शानदार प्रोसेसर और डॉल्बी साउंड से लैस

editorji | टेक ऑटो न्यूज़

Google का Pixel फोन अब आपकी पहुंच में! 8GB रैम और AI फीचर्स के साथ, यह फोन है ₹20,000 से भी कम में

editorji | टेक ऑटो न्यूज़

Infinix Zero Flip: फ्लिप स्मार्टफोन का खुलासा, स्पेसिफिकेशन और डिजाइन सामने आए!