आपकी स्क्रीन पर दिख रहा लखनऊ (Lucknow) से एक लड़की की दबंगई का ये वीडियो आजकल खूब वायरल हो रहा है. वीडियो में देख सकते हैं कि, एक लड़की कैब ड्राइवर की पिटाई करती (Girl Hitting and Slapping Cab Driver) दिख रही है. इस दौरान पुलिसवाला बीचबचाव की कोशिश भी करता है, लेकिन युवती लगातार कैब वाले को पीट रही है, उसे उछल-उछल कर थप्पड़ जड़ रही ही.
इस दौरान वहां मौजूद एक शख्स कैब ड्राइवर को बचाने की कोशिश भी कर रहा है लेकिन, ये बेकाबू लड़की उसका भी गिरेबान पकड़ लेती है. लड़की का आरोप है कि, लखनऊ में अवध क्रॉसिंग पर लापरवाही से गाड़ी चला रहे इस कैब ड्राइवर की गलती की वजह से वो बाल-बाल बची. वहीं कार में मौजूद ड्राइवर के दो दोस्तों ने उसके साथ बदसलूकी भी की.
देखिए, इतने बवाल के बाद, पुलिस ने इन तीनों लड़कों को ही जेल भेज दिया और लड़की को चेतावनी देकर छोड़ दिया. हालांकि सोशल मीडियो पर लोग कैब ड्राइवर के समर्थन में खड़े हैं और लड़की को जमकर खरी-खोटी सुना रहे हैं.