MP में अनोखी शादी: धरना स्थल पर ही बारात लेकर पहुंची दुल्हन, किसान ने करा दी बेटे की शादी

Updated : Mar 19, 2021 10:53
|
ANI

आपने कई शादियां देखी होंगी लेकिन ऐसी शादी शायद ही कहीं देखी हो...जहां एक दुल्हन धरना स्थल पर ही बारात लेकर पहुंच गयी. ये अनोखी शादी हुई है रीवा कृषि उपज मंडी में जहां बीते करीब 75 दिनों से किसान धरना दे रहे हैं.  दरअसल, किसान रामजीत सिंह के बेटे सचिन और किसान विष्णुकांत की बेटी आसाना की शादी काफ़ी पहले तय हो चुकी थी. लेकिन दोनों के पिता कृषि कानून बिल के विरोध धरना स्थल पर डटे हुए हैं. लिहाजा तय किया गया कि शादी किसी मैरिज गार्डन या होटल में नहीं बल्कि धरना स्थल पर की जाएगी.
इसके बाद गुरुवार को दुल्हन बारात लेकर धरना स्थल पहुंची और संविधान की शपथ लेकर किसानों के बेटा-बेटी शादी के बंधन में बंध गए. किसान रामजीत और किसान विष्णुकांत ने बताया कि इस शादी में दूल्हा-दुल्हन को जो उपहार दिए गए हैं, वो आंदोलन में ही इस्तेमाल किए जाएंगे.

 

farmer protest todayfarmer protest

Recommended For You

editorji | लाइफ़स्टाइल

Egg Recipe: अदिति राव हैदरी ने शेयर की अंडे की ये स्पेशल रेसिपी, ब्रेकफास्ट के लिए है परफेक्ट

editorji | लाइफ़स्टाइल

Jackfruit Day 2024: पहली बार इस आइलैंड में की गई थी कटहल उगाने की कोशिश, यहां से लिया गया फल का नाम

editorji | लाइफ़स्टाइल

गुजराती रस्म के लिए राधिका ने पहना पिंक बांधनी लहंगा, खूबसूरती देख रह आप भी हो जाएंगे कायल

editorji | लाइफ़स्टाइल

अनंत और राधिका की शादी की रस्म में ईशा और श्लोका का दिखा ट्रेडिशनल लुक, चुराई लाइमलाइट

editorji | लाइफ़स्टाइल

Ashadha Gupt Navratri 2024: जानें गुप्त नवरात्रि में किस वाहन पर सवार होकर आएंगी माता रानी