सोशल मीडिया पर इन दिनों एक मगरमच्छ (crocodile) और मुर्गा (cock) का वीडियो जमकर वायरल (viral video) हो रहा है. वीडियो में दिख रहा है कि मगरमच्छ की पीठ पर एक मुर्गा बैठा हुआ है और उसके सिर पर मुर्गा बड़े आराम से बैठकर नदी को पार कर लेता है. नदी के किनारे पर पहुंचते ही जब मुर्गा मगरमच्छ से उतरने के लिए उसके मुंह की ओर जाता है तो मगरमच्छ तेजी से बड़ा सा मुंह खोलकर लपकना चाहता है लेकिन मुर्गा किसी तरह से अपनी जान बचाकर भागने में सफल हो जाता है.