महाराष्ट्र (Maharashtra) में तेजी से बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के मामले को देखते हुए उद्धव सरकार ने कक्षा 9वीं और कक्षा 11वीं (9th & 11th Exam) की फाइनल परीक्षाओं को रद्द कर दिया है. महाराष्ट्र बोर्ड के छात्रों को बगैर एग्जाम के अगली क्लास में लिए प्रमोट किया जाएगा. खुद महाराष्ट्र की शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड़ (Varsha Gaikwad) ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है. उन्होंने कहा कि कोरोना के बढ़ते मामलों और छात्रों की पढ़ाई पर पड़ रहे असर को देखते हुए सरकार ने यह फैसला किया है.
बता दें कि बोर्ड ने इससे पहले बिना फाइनल के कक्षा 1-8 तक के छात्रों को भी प्रमोट करने की घोषणा की थी.