NEET पेपर लीक मामले में 9 गिरफ्तार, एक स्टूडेंट को 35 लाख में पास कराने का हुआ था सौदा

Updated : Sep 15, 2021 00:14
|
Editorji News Desk

NEET Paper Leak: NEET एग्जाम पेपर लीक मामले में जयपुर पुलिस ने 9 लोगों को गिरफ्तार किया है, इनमें एक मेडिकल अधिकारी और 6 स्टूडेंट भी शामिल हैं. पुलिस ने गिरफ्तार छात्रों से प्रश्नपत्र की आंसर शीट और दलालों के पास से 10 लाख रुपये भी बरामद किए हैं. साथ ही जिस मोबाइल फोन से NEET के पेपर की फोटो खींचकर व्हाट्स एप के जरिये भेजा गया था उसे भी बरामद कर लिया गया है.

जयपुर पुलिस ने भांकरोटा इलाके के एक परीक्षा केंद्र पर पेपर लीक होने का दावा किया है. ये परीक्षा रविवार को दोपहर दो बजे शुरु हुई और पेपर ओपन होते ही इसकी फोटो खींचकर व्हाट्स एप के जरिए सीकर जिले के एक कोचिंग सेंटर पर भेजी गई थी. इस कोचिंग सेंटर पर मौजूद एक टीचर ने इस पेपर के 200 में से 172 प्रश्नों के आंसर लिखे और उसे फिर से भांकरोटा के सेंटर पर भेज दिया. इस सेंटर पर परीक्षा दे रही एक छात्रा ने इन 172 सवालों को कॉपी कर अपनी आंसर शीट में उतार दिया. पुलिस ने बताया कि छात्रा को परीक्षा पास करवाने के लिए 35 लाख में सौदा हुआ था.

बताया जा रहा है कि इस गिरोह का सरगना चित्तौड़गढ़ में तैनात एक मेडिकल ऑफिसर राजन गुरु है, जो पिछले कई सालों से यह काम कर रहा था. राजन एक सरकारी मेडिकल अधिकारी होने के साथ ही कोटा में अपना एक कोचिंग भी चलाता है.

ये भी पढ़ें: Corona Third Wave: वैज्ञानिकों ने जताई तीन महीने बाद आने की संभावना, वैक्सीन के कारण असर होगा कम

NEET 2021ArrestExam

Recommended For You

editorji | भारत

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में दर्दनाक हादसा! कुएं में जहरीली गैस के रिसाव से पांच लोगों की मौत

editorji | भारत

Arvind Kejriwal Arrest: CM केजरीवाल के मामले में दिल्ली HC का CBI को नोटिस, कब होगी अगली सुनवाई?

editorji | भारत

Noida के Logix Mall में आग लगने की वजह से मची चीख-पुकार, देखें हाहाकारी VIDEO

editorji | भारत

Paris 2024 Olympics: PM मोदी ने खिलाड़ियों से की बात, दिया ये खास मंत्र

editorji | भारत

Amritpal Singh: अमृतपाल सिंह को शपथ ग्रहण के लिए दिल्ली ले जाया जाएगा, कैसी है पंजाब पुलिस की तैयारी?