उत्तर प्रदेश में कोरोना (Corona) वायरस (Virus) अब ग्रामीण इलाकों में कहर बरपा रहा है. राज्य में मंगलवार को कोरोना के 8737 नए मरीज मिले, जबकि 24 घंटे के अंदर 255 लोगों की मौत हुई है. जबकि 21,108 संक्रमित व्यक्ति उपचार के बाद डिस्चार्ज हुए हैं.
संक्रमण के फैलाव के मद्देनजर यूपी की योगी सरकार ने नए कोरोना नियाम जारी किए है. एक सरकारी आदेश के मुताबिक शादी ब्याह में शामिल होने वाले मेहमानों की संख्या 50 लोगों से घटा कर 25 कर दी है. यानि अब, बंद एरिया में एक समय में अधिकतम 25 लोग ही इक्ट्ठा हो सकेंगे. इसके अलावा कोविड प्रोटोकाल का सख्ती से पूरा पालन करना होगा. इसमें सैनिटाइज, मास्क, सोशल डिस्टेंसिंग शामिल है.