Ranveer Singh की फिल्म '83' का ट्रेलर रिलीज, रोंगटे खड़े कर देगी वर्ल्ड कप में Kapil Dev की परफॉर्मेंस

Updated : Nov 30, 2021 11:24
|
Editorji News Desk

रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की आने वाली फिल्म '83' का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है.तीन मिनट 49 सेकंड का ट्रेलर गर्व से सिर ऊंचा कर देता है. ट्रेलर देखने के बाद ही हर किसी के रोंगटे खड़े हो रहे हैं. इस बात में कोई शक नहीं कि फिल्म देखने की बेसब्री ये ट्रेलर कई गुना बढ़ा रहा है. कपिल देव के किरदार में रणवीर ने दिल जीत लिया है. रणवीर सिंह और असली कपिल देव में हर कोई कंफ्यूज होने वाला है.

ट्रेलर से पता चलता है कि इज्‍जत कमाने के लिए इंडियन प्‍लेयर्स ने जी जान लगा दी थी और 83 में वर्ल्ड कप अपने नाम किया था.

फिल्म 83 में रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की शादी के बाद पहली ऑनस्क्रीन मूवी होगी. दीपिका कपिल देव की पत्‍नी रोमी भाटिया के तौर पर नजर आएंगी. ट्रेलर रिलीज होते ही छा गया है.

ये भी देखें - KBC का 1000वां Episode शूट करते वक्त भावुक हुए Amitabh Bachchan, बोले- खेल अभी खत्‍म नहीं हुआ

फिल्म में रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के अलावा पंकज त्रिपाठी, अम्मी विर्क, साकिब सलीम, हार्डी संधू, बोमन ईरानी, साहिल खट्टर, अमृता पुरी, ताहिर राज भसीन और निशांत दहिया भी नजर आएंगे.

बता दें फिल्म को कबीर खान ने डायरेक्ट किया है. फिल्म हिंदी के अलावा तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ भाषाओं में 24 दिसंबर को रिलीज की जाएगी.

Kapil DevRanveer SinghDeepika Padukone

Recommended For You

editorji | मनोरंजन

Alpha: यशराज फिल्म्स ने आलिया भट्ट का स्पाई यूनिवर्स 'अल्फा' में किया स्वागत, देखिए धमाकेदार Video

editorji | मनोरंजन

Justin Bieber का मुंबई में हुआ जोरदार स्वागत, अनंत-राधिका के संगीत में परफॉर्म करेंगे सिंगर

editorji | मनोरंजन

Salman Khan ने कैटरीना के पति विक्की कौशल पर लुटाया प्यार, डांस की तारीफ कर लिखी ये बात

editorji | मनोरंजन

राजकुमार राव '12th Fail' एक्टर मेधा शंकर संग स्क्रिन करेंगे शेयर, एक्शन थ्रिलर 'मालिक' में आएंगे नजर

editorji | मनोरंजन

Virat Kohli मुंबई में जीत का जश्न मनाने के बाद लंदन हुए रवाना, अनुष्का शर्मा और बच्चों से मिलने को बेताब