आइसलैंड में 800 साल से शांत पड़े ज्वालामुखी में विस्फोट, ड्रोन ने ली दुर्लभ तस्वीर

Updated : Mar 23, 2021 00:40
|
Editorji News Desk

धधकते और उफान मारते ज्वालामुखी की ये तस्वीरें आइसलैंड की हैं. यहां करीब 800 साल से फ़ागराडल्सफियाक पहाड़ पर शांत पड़ा ये ज्वालामुखी अचानक फट गया. फटा भी ऐसा कि 32 किलोमीटर दूर से इसका लावा देखा जा सकता है. इसकी बड़ी ही जबरदस्त और दुर्लभ तस्वीरें ली हैं बयोर्न नाम के यू ट्यूबर ने जो खुद को - Guy with a Drone बताता है. इनमें लावा बहते हुए देखा जा सकता है और उस बहते लावे के साथ कैमरा ज्वालामुखी के मुंह यानि क्रेटर तक जाता है और उबाल मारते क्रेटर के उपर से लावे की चिंगारियों के बीच से निकल जाता है. 

यहां अच्छी बात ये रही कि ज्वालामुखी फटने वाला ये पहाड़ आइसलैंड की राजधानी रेक्यावेक से करीब 32 किमी दूर है और आसपास कोई आबादी भी नहीं है. सबसे नजदीकी सड़क भी इससे 2.5 किलोमीटर दूर है. 

Volcano eruptionIceland

Recommended For You

editorji | दुनिया

Britain Elections: 'बदलाव यहीं से शुरू होता है...' चुनाव में जीत के बाद Keir Starmer ने X पर किया खास पोस

editorji | दुनिया

Rishi Sunak ने Britain चुनाव में स्वीकार की हार, Keir Starmer को दी जीत की बधाई

editorji | दुनिया

Rishi Sunak ने ब्रिटेन के PM पद से इस्तीफे का किया ऐलान, क्या है बड़ी वजह?

editorji | दुनिया

Robot Commits Suicide: काम का बोझ नहीं झेल पाया रोबोट, कर लिया सुसाइड 

editorji | दुनिया

America ने करीब 5 लाख उल्लुओं को मारने का क्यों दिया आदेश, वजह क्या?