महाकुंभ के आयोजन के दौरान ऋषिकेश (Rishikesh) के फाइव स्टार ताज होटल से डराने वाली खबर सामने आई है. ऋषिकेश बद्रीनाथ हाईवे पर स्थित इस होटल से कोरोना के 76 पॉजिटिव मरीज (Positive patient) मिले हैं. जिसके बाद एहतियात के तौर पर ताज होटल को तीन दिनों के लिए बंद कर दिया गया है. इस दौरान पूरे होटल को सैनिटाइज किया जाएगा. उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण तेजी के साथ फैल रहा है. ऋषिकेष के ताज होटल (Rishikesh Taj Hotel ) और आर्ट ऑफ लिविंग (Art of Living) के आश्रम इन दिनों कोरोना के हॉटस्पॉट बने हुए हैं. आश्रम में एक दिन में तीन कोरोना मरीज मिले हैं. पूरे राज्य में कोरोना की दूसरी लहर का असर दिख रहा है. राज्य में एक्टिव केसों की संख्या 1600 को पार हो गई है. राज्य में कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या बढ़कर 99,880 से भी ऊपर हो गई है. CM तीरथ सिंह रावत ने लोगों को घरों में रहने की सलाह दी है.