मध्य प्रदेश के दमोह में लगी आग, बस स्टैंड में जलकर खाक हुईं 7 बसें

Updated : Mar 25, 2021 08:52
|
ANI

गुरुवार तड़के मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के दमोह में एक बस स्टैंड में खड़ी बसों में अचानक आग (fire) लग गई. इस हादसे में 7 बसें (bus) जलकर स्वाहा हो गईं. घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड (fire brigade), दमोह CSP और भारी पुलिसबल मौके पर पहुंच गए. आग को काबू करने में फायर ब्रिगेड को 2 घंटे की मशक्कत करनी पड़ी. हालांकि अच्छी बात यह है कि हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. फिलहाल आग लगने के कारणों का भी पता नहीं चल सका है. दरअसल दमोह के इस बस स्टैंड पर 50 से 60 यात्री बसें खड़ी हुई थीं. खबर है कि रात करीब 2 बजे अचानक एक बस में आग लगी. फायर ब्रिगेड के आग पर काबू पाते-पाते 7 बसें जलकर खाक हो गईं.

FireFire BrigadeFire officerMadhya Pradeshbus

Recommended For You

editorji | भारत

Rain Alert: कई राज्यों में भारी बारिश की WARNING, देखें मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट

editorji | भारत

Gujarat: सिविल अस्पताल में घुसा बारिश का पानी, मरीजों को किया गया बाहर

editorji | भारत

Assam Flood: असम में बाढ़ से बिगड़े हालात, आठ और लोगों की मौत

editorji | भारत

Delhi University में LLB की परीक्षाएं स्थगित, आज से ही होना था एग्जाम

editorji | भारत

Haryana: नूहं जेल में दो कैदियों ने  कथित तौर पर की आत्महत्या