ट्रैक्टर परेड में 60 युवकों को करना था बवाल, ये थी खतरनाक साजिश ?

Updated : Jan 23, 2021 09:03
|
Editorji News Desk

किसान आंदोलन में खलल डालने की बड़ी साजिश का खुलासा हुआ है. किसानों ने जिस कथित शूटर को पकड़ा है उसने बेहद खौफनाक खुलासे किए हैं. नकाबपोश युवक का दावा है कि 26 जनवरी को प्रस्तावित ट्रैक्टर मार्च के दौरान कि पुलिस की वर्दी पहनकर 60 युवकों को ट्रैक्टर परेड में बवाल और चार लोगों की हत्या करनी थी. साथ ही तिरंगा नीचे गिराकर बड़ा बवाल करने की योजना थी. कथित शूटर ने बताया कि उसके समेत आठ युवक और पूजा, सुनीता नाम की दो युवतियां भी यहां 19 जनवरी से रेकी कर रही हैं. आरोपी के मुताबिक युवक ने कहा कि उसके ग्रुप को लैंडलाइन फोन से निर्देश दिए जाते हैं. साथ ही प्रदीप सिंह नाम का युवक जो खुद को राई थाने का एसएचओ बताता था वर्दी में उनसे कुंडली के पास मिलता है. उन्हें 10-10 हजार रुपये मिलने थे और उन्हें यह बताना था कि किसानों के पास हथियार हैं या नहीं. कथित शूटर को हथियार कुंडली में 23-26 जनवरी के बीच एक रेस्टोरेंट के पास देने का प्लान था. उन्हें किसान परेड में लाठीचार्ज करने के साथ पहले हवाई फायरिंग करनी थी. किसानों ने युवक का नाम सार्वजनिक करने से इसलिए इंकार कर दिया कि उसके परिवार को जान का खतरा हो सकता है.

किसान बिलकिसान आंदोलनसिंघु बॉर्डरकृषि कानूनfarmer protest todayकिसान नेताfarmer protestfarmer bodies

Recommended For You

editorji | भारत

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में दर्दनाक हादसा! कुएं में जहरीली गैस के रिसाव से पांच लोगों की मौत

editorji | भारत

Arvind Kejriwal Arrest: CM केजरीवाल के मामले में दिल्ली HC का CBI को नोटिस, कब होगी अगली सुनवाई?

editorji | भारत

Noida के Logix Mall में आग लगने की वजह से मची चीख-पुकार, देखें हाहाकारी VIDEO

editorji | भारत

Paris 2024 Olympics: PM मोदी ने खिलाड़ियों से की बात, दिया ये खास मंत्र

editorji | भारत

Amritpal Singh: अमृतपाल सिंह को शपथ ग्रहण के लिए दिल्ली ले जाया जाएगा, कैसी है पंजाब पुलिस की तैयारी?