Updated : May 28, 2019 11:22
|
Editorji News Desk
न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार, महिला शराब की वजह से बीमार पड़ी थी, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में महिला की छह वर्षीय बच्ची ने खाने की व्यवस्था के लिए सप्ताह भर तक भीख मांगी। इसकी जानकारी सामने आने के बाद राज्य महिला और बाल कल्याण विभाग अब महिला और बच्ची के साथ खड़ा हुआ है। विभाग अब महिला के मेडिकल उपचार और बच्ची की शिक्षा के लिए खर्चा करेगा।