तीनों कृषि कानूनों के खिलाफ किसान (Farmer) बुधवार को काला दिवस मना रहे हैं. किसान आंदोलन (Protest) के आज 6 महीने पूरे हो गए हैं. किसानों ने काली पट्टी बांधकर और सिर पर काले रंग की पगड़ी पहनकर विरोध का आह्वान किया है. संयुक्त किसान मोर्चा (Sanyukt Kisan Morcha) ने सभी से काला झंडा लहराकर ये दिन मनाने की अपील की है. किसान संगठनों ने साफ किया कि ये विरोध प्रदर्शन हिंसक नहीं होगा. बावजूद इसके दिल्ली पुलिस पूरे अलर्ट पर है. पुलिस की ओर से संवेदनशील इलाकों में सख्ती की गई है. तो कहीं जगह थ्री लेयर बैरिकेडिंग भी लगाई है.
वहीं, पंजाब में आम आदमी पार्टी ने भी किसानों के काला दिवस मनाए जाने का समर्थन किया है. इससे पहले, दिल्ली हाईकोर्ट ने किसानों के बुधवार को प्रस्तावित मार्च पर गौर करने से इंकार कर दिया था.