UP के बलरामपुर में बड़ा सड़क हादसा, नाले में कार गिरने से एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत

Updated : Jun 25, 2021 16:05
|
Editorji News Desk

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के बलरामपुर (Balrampur) में नेशनल हाइवे पर एक बड़ा सड़क हादसा (car accident) हो गया है. यहां एक बाइक सवार को बचाने के चक्कर में तेज रफ्तार कार पानी से भरे गड्ढे में पलट (car falls into ditch ) गई. हादसे में कार में सवार सभी छह लोगों (6 killed) की पानी में डूबने से मौत (Death) हो गई. ये सभी एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं, मरने वालों में दो बच्चे भी शामिल हैं. वहीं गंभीर रूप से घायल बाइक सवार युवक को इलाज के लिए बहराइच भेजा गया है. ये हादसा शुक्रवार सुबह महाराजगंज तराई थाना क्षेत्र के सिवा नगर के पास हुआ है.  

बताया जा रहा है कि ये सभी लोग शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर दर्शन के लिए जा रहे थे, इस दौरान कार की एक मोटरसाइकिल के साथ टक्कर हो गई, जिसमें कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पानी से भरे गड्ढे में डूब गई. घटना के फौरन बाद ग्रामीणों ने सभी लोगों को कार का गेट व शीशा तोड़कर पानी से बाहर निकाला. लेकिन किसी की जान नहीं बच पाई. जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया. और घटना की छानबीन में जुट गई है.

Uttar PradeshUttar Pradeshcaraccident

Recommended For You

editorji | भारत

Rain Alert: कई राज्यों में भारी बारिश की WARNING, देखें मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट

editorji | भारत

Gujarat: सिविल अस्पताल में घुसा बारिश का पानी, मरीजों को किया गया बाहर

editorji | भारत

Assam Flood: असम में बाढ़ से बिगड़े हालात, आठ और लोगों की मौत

editorji | भारत

Delhi University में LLB की परीक्षाएं स्थगित, आज से ही होना था एग्जाम

editorji | भारत

Haryana: नूहं जेल में दो कैदियों ने  कथित तौर पर की आत्महत्या