देश में कोरोना वैक्सीनेशन (corona vaccination) की धीमी रफ्तार की तस्दीक खुद स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़े करते हैं जिसके मुताबिक अब तक सिर्फ 56 फीसदी स्वास्थ्यकर्मियों (Health Workers) और 47 फीसदी फ्रंटलाइन वर्कर्स (frontline workers) को ही वैक्सीन की दोनों डोज़ लगी हैं. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक फिलहाल 82 प्रतिशत स्वास्थ्यकर्मियों और 85 फीसदी फ्रंटलाइन वर्कर्स को टीके की पहली डोज़ लग चुकी है.
न्यू इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने टीके की कमी को गंभीर चिंता बताते हुए कहा कि राज्य सरकारों को जितना जल्दी संभव हो फ्रंटलाइन वर्कर्स का टीकाकरण करना चाहिए. मरीजों के संपर्क में लगातार आने से स्वास्थ्यकर्मियों के कोरोना संक्रमित होने का अधिक खतरा होता है.