ऋषि कपूर (Rishi Kapoor), टीना मुनीम (Tina Munim) और और सिमी ग्रेवाल (Simi Garewal) स्टारर फिल्म कर्ज़ (Karz) के रिलीज को 41 साल पूरे हो गये हैं. इस दौरान डायरेक्टर सुभाष घई (Subhash Ghai) ने फिल्म के सेट पर अपनी और सिमी ग्रेवाल (Simi Garewal) के बीच हुई तीखी बहस को याद किया.
हिंदुस्तान टाइम्स के अनुसार सुभाष घई ने कहा, 'यह एक सीन था. जहां उन्हें अपने ससुराल वालों को घर से बाहर निकालने के लिए काफी जोर से बोलना था. यह हम दोनों के लिए एक बुरा क्षण था और हमारे बीच बहस हो गई. उन्होंने सेट छोड़ दिया और पैकअप हो गया. लेकिन अगले दिन वो सेट पर आई और वही सीन किया जो मैं चाहता था. हालांकि, उसके बाद भी सेट पर पूरी तरह से सन्नाटा था; यह हमारे बीच बहिष्कार जैसा था. वह परेशान थी. मैं दुखी था.'
बता दें कि, सिमी को कर्ज़ के लिए फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री पुरस्कार के लिए नामांकित किया गया था.