फेस्टिवल के दौरान जमकर खाया, अब ऐसे करें बॉडी डिटॉक्स

Updated : Apr 02, 2021 10:37
|
Editorji News Desk

होली के त्योहार पर आपने जमकर पकौड़े, कचौरी, पूड़ी  मिठाई और गुजिया का मज़ा लिया होगा लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस तरह के ऑयली और हाई कैलोरी फूड से आपकी सेहत पर काफी बुरा असर होता है और ये तेज़ी से आपका वज़न बढ़ा सकता है.  इसलिए त्योहार के अगले दिन अपनी बॉडी को इन तरीकों से अच्छे से डिटॉक्सीफाई कर सकते हैं

- बॉडी डिटॉक्सिफिकेशन के लिए फलों के रस की जगह सब्जियों के रस का सेवन करें. गाजर, चुकंदर, आंवला, पालक इन सभी को मिलाकर जूस बनाएं. अदरक या काली मिर्च मिलाने से जूस को बेहतर तरीके से पचाने में मदद मिलती है.

- शरीर को डिटॉक्स करने के लिए दिन में एक वक्त फल खाएं. सेब, संतरा, अमरूद, कीवी और स्ट्रॉबेरी जैसे फलों में मौजूद न्यूट्रिशन बॉडी को जरूरी मात्रा में न्यूट्रिशन पहुंचाने के साथ डिटॉक्स भी करते हैं.

- शरीर को डिटॉक्‍स करने के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं. इससे गंदगी पसीने और मूत्र के माध्यम से बाहर निकल जाती है. आप चाहें तो इसमें पुदीने, तुलसी जैसे हर्ब्स भी मिक्स कर सकते हैं.

- फास्टिंग करने से भी हमारा शरीर डिटॉक्स होता है. हमारा डाइजेस्टिव सिस्टम इस दौरान रिलैक्स रहता है और बॉडी  हीलिंग के लिए एनर्जी  का इस्तेमाल करता है. आप एक सप्‍ताह में 1 दिन उपवास करें, जो कि सबसे बेस्‍ट है.

detoxFestival

Recommended For You

editorji | लाइफ़स्टाइल

Egg Recipe: अदिति राव हैदरी ने शेयर की अंडे की ये स्पेशल रेसिपी, ब्रेकफास्ट के लिए है परफेक्ट

editorji | लाइफ़स्टाइल

Jackfruit Day 2024: पहली बार इस आइलैंड में की गई थी कटहल उगाने की कोशिश, यहां से लिया गया फल का नाम

editorji | लाइफ़स्टाइल

गुजराती रस्म के लिए राधिका ने पहना पिंक बांधनी लहंगा, खूबसूरती देख रह आप भी हो जाएंगे कायल

editorji | लाइफ़स्टाइल

अनंत और राधिका की शादी की रस्म में ईशा और श्लोका का दिखा ट्रेडिशनल लुक, चुराई लाइमलाइट

editorji | लाइफ़स्टाइल

Ashadha Gupt Navratri 2024: जानें गुप्त नवरात्रि में किस वाहन पर सवार होकर आएंगी माता रानी