पाक क्रिकेट में हड़कंप, इंग्लैंड दौरे से पहले 3 खिलाड़ी कोरोना पॉजिटिव

Updated : Jun 23, 2020 08:29
|
Editorji News Desk

पाकिस्तान क्रिकेट टीम में कोरोना के लगाए सेंध से हड़कंप मच गया है. इंग्लैंड दौरे से ठीक पहले उसके 3 खिलाड़ी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. रावलपिंडी में पांच क्रिकेटर्स की हुई जांच में हैदर अली, हारिस रऊफ और शादाब खान की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है जबकि उस्मान शिनवारी और इमाद वसीम का रिजल्ट निगेटिव रहा. पॉजिटिव निकले तीनों खिलाड़ियों में टेस्ट से पहले कोरोना के कोई लक्षण नहीं पाए गए थे.PCB ने बयान जारी कर कहा कि उसने तीनों खिलाड़ियों को तत्काल प्रभाव से क्वारंटीन होने कह दिया गया है. ये पहली बार है जब कोरोना की वजह से ठप पड़ी क्रिकेट गतिविधियों को दोबारा शुरू करने के बीच किसी क्रिकेट टीम से खिलाड़ी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं. बता दें कि पाकिस्तान टीम को 24 जून को लाहौर से मैनचेस्टर की उड़ान भरनी है.

 

Haider AliPakistan CricketCOVID-19पाकिस्तान क्रिकेटकोरोना वायरस

Recommended For You