देश में 24 घंटे में आए 3.15 नए कोरोना केस, नए केसों का बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

Updated : Apr 22, 2021 07:11
|
Editorji News Desk

देश में कोरोना (Coronavirus) के नए केसों ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया है. वेबसाइट वर्ल्डोमीटर के मुताबिक भारत में 24 घंटे में 3 लाख 15 हजार 478 नए केस आए जबकि 2,102 मरीजों की सांसें कोरोना ने थाम लीं. नए मरीजों की ये संख्या पूरी दुनिया के लिए नया रिकॉर्ड है. इससे पहले अमेरिका में इसी साल 8 जनवरी को 3 लाख 7 हजार 581 नए केस सामने आए थे.

यह भी पढ़ें | कई राज्यों ने किया एलान, 18 साल से ऊपर के लोगों को फ्री कोरोना वैक्सीनेशन

चिंता की बात ये है कि देश में एक्टिव मरीजों की संख्या में भी बेतहाशा बढ़ोतरी हो रही है. वेबसाइट के मुताबिक देश में एक्टिव मरीजों की संख्या 22 लाख 90 हजार 728 हो गई है.

एक्टिव मरीजों की संख्या के मामले में भारत दुनिया में दूसरे नंबर पर कायम है. देश में कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या अब 1 करोड़ 59 लाख 24 हजार 806 हो गई है जबकि मरने का आंकड़ा बढ़कर 1 लाख 84 हजार 672 हो गया है.

यह भी पढ़ें | अदार पूनावाला का दावा-दो महीने में देश में खत्म हो जाएगी वैक्सीन की कमी

covid casesCOVID-19coronavirus cases

Recommended For You

editorji | भारत

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में दर्दनाक हादसा! कुएं में जहरीली गैस के रिसाव से पांच लोगों की मौत

editorji | भारत

Arvind Kejriwal Arrest: CM केजरीवाल के मामले में दिल्ली HC का CBI को नोटिस, कब होगी अगली सुनवाई?

editorji | भारत

Noida के Logix Mall में आग लगने की वजह से मची चीख-पुकार, देखें हाहाकारी VIDEO

editorji | भारत

Paris 2024 Olympics: PM मोदी ने खिलाड़ियों से की बात, दिया ये खास मंत्र

editorji | भारत

Amritpal Singh: अमृतपाल सिंह को शपथ ग्रहण के लिए दिल्ली ले जाया जाएगा, कैसी है पंजाब पुलिस की तैयारी?